OMAN : प्रवासी को किडनैप करके परिजनों से मांगी फिरौती की रकम, 3 आरोपी हुए गिरफ्तार

Satyam Kumari14 June 20241 min read0 viewsOman

चार प्रवासियों को किया गया गिरफ्तार

ओमान में एक व्यक्ति को किडनैप करने के आरोप में चार प्रवासियों को गिरफ्तार किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार उन्होंने उसे व्यक्ति को किडनैप कर लिया था और उसकी रिहाई के बदले में उसके परिजनों से पैसे की मांग कर रहे थे।

पुलिस के द्वारा जारी किया गया बयान

बताते चलें कि ओमान पुलिस के द्वारा बयान जारी किया गया है जिसमें कहा गया है कि North Al Sharqiyah Governorate Police Command ने Al Dakhiliyah Governorate Police Command के साथ मिलकर एशियाई नागरिकता के 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बताया गया कि Al Mudhaibi में अपनी ही नागरिकता के व्यक्ति की किडनैपिंग कर ली थी। 

किडनैपिंग के बाद घर वालों से मांग रहे थे रकम

अधिकारियों के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि आरोपियों ने किडनैपिंग के बाद पीड़ित के घरवालों से उसे छोड़ने के बदले में पैसे की डिमांड की थी। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद उनके खिलाफ कानून कारवाई की जा रही है।

Share:

Comments

Leave a comment