OMAN : फार्म में लगी आग, मौके पर पहुंची टीम ने बचाई जान, बिना किसी नुकसान के किया कंट्रोल

Satyam Kumari8 April 20251 min read0 viewsOman

ओमान में अधिकारियों की तरह इस बात की जानकारी दी गई है कि Al Zahia area के एक फॉर्म के अंदर आग लग गई थी। इस फॉर्म के अंदर वेस्ट मटेरियल रखा गया था जिसमें आग लगी थी। फिलहाल इस आग की घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची थी

बताते चले कि अधिकारियों के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि घटना की जानकारी मिलते ही तुरंत सुरक्षा टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश करने लगी। Al Batinah North की सिविल डिफेंस और एंबुलेंस टीम मौके पर पहुंची थी। दमकल टीमों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया।

इससे पहले भी 3 अप्रैल को एक कमर्शियल बिल्डिंग में गैस विस्फोट हुआ था जिसकी सूचना मिलने के बाद तुरंत मौके पर सुरक्षा टीम पहुंची और लोगों को बचाने की कोशिश करने लगी। इस विस्फोट में छह लोग घायल हुए थे और उनकी स्थिति मध्यम से गंभीर है।

Share:

Comments

Leave a comment