OMAN : सड़क पर कैमरे में लगाया जाएगा AI, मोबाईल फोन का इस्तेमाल करने वालों पर लगाई जाएगी पेनाल्टी

Satyam Kumari19 April 20251 min read0 viewsOman

ओमान पुलिस के द्वारा ओमान के रोड पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से लैस कैमरा लगाया गया है ताकि अगर कोई वाहन चालक यातायात नियमों का उल्लंघन करता है तो उसके बारे में तुरंत जानकारी प्राप्त हो सके। अधिकारियों ने कहा है कि इस तरह से होने वाले हादसों पर कंट्रोल पाया जा सकेगा।

वाहन चलाते समय करते हैं मोबाइल फोन का इस्तेमाल

बताते चलें कि अधिकारियों के द्वारा यह कहा गया है कि आरोपी वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हैं जो कि गलत है। इससे हादसे की संभावना बढ़ जाती है और लोगों के जान जाने का भी खतरा रहता है। Traffic director general, Brigadier Engineer Ali bin Hamoud Al-Falahi ने सड़क पर AI लेस कैमरे का इस्तेमाल किया गया है और वह उल्लंघन का पता करने में सक्षम है।

कई लोगों को वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हुए देखा जाता है। इससे ट्रैफिक हादसा बढ़ जाता है जिस पर कंट्रोल पाने के लिए इस तरह की पेनाल्टी लगाना जरूरी है। साथ ही सभी वाहन चालकों को अपनी जिम्मेदारी भी समझनी चाहिए और यातायात नियमों का पालन करना चाहिए।

Share:

Comments

Leave a comment