OMAN से मुंबई आ रही Vistara flight में युवक ने वाशरूम में सिगरेट पीने लगा, लैंड होते ही किया गया गिरफ्तार

Satyam Kumari10 May 20241 min read1 viewsIndia

अवैध काम के आरोप में एक व्यक्ति को किया गया है गिरफ्तार

Vistara flight में अवैध काम करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी ओमान के मस्कट से मुंबई जा रही Vistara flight में वाशरूम के अंदर सिगरेट पी रहा था। अधिकारियों ने बताया है कि आरोपी की पहचान 51 वर्षीय Balakrishna Rajayan के रूप में हुई है जो कि सोमवार को Vistara की UK-234 flight से मस्कट से मुंबई जा रहा था।

बताते चलें कि आरोपी मूल रूप से तमिल नाडू के कन्याकुमारी का रहने वाला है। पायलट ने smoke detector की मदद से इस बात का पता लगाया और इसकी जानकारी केबिन क्रू को दी। जानकारी मिलते ही तुरंत केबिन क्रू ने तुरंत वाशरूम चेक किया। वहीं वॉश बेसिन में भी cigarette bud पाया गया है।

लैंड होते ही इसकी जानकारी सिक्योरिटी सुपरवाइजर को दी गई

मुंबई के Chhatrapati Shivaji Maharaj International Airport पर लैंड होते ही क्रू मेंबर्स ने तुरंत इस बात की जानकारी सुरक्षा सुपरवाइजर को दी। पूछताछ के दौरान Rajayan ने इस बात को स्वीकार किया कि वह वाशरूम में स्मोक कर रहा था। आरोपी के खिलाफ Section 336 के तहत शिकायत दर्ज कर ली गई है।

Share:

Comments

Leave a comment