ओमान के विदेश मंत्रालय ने घोषणा की है कि आर्मेनिया गणराज्य अब सुल्तानत ओमान के नागरिकों को वीज़ा-मुक्त प्रवेश की सुविधा देगा। यह निर्णय 1 जुलाई 2025 से प्रभावी हो गया है।

जानिए क्या है अब नया नियम

  • ओमानी नागरिकों को वीज़ा लेने की ज़रूरत नहीं होगी

  • वे एक साल में अधिकतम 180 दिनों तक बिना वीज़ा आर्मेनिया में रह सकते हैं

  • यह नियम सालाना कुल अवधि के लिए लागू है (लगातार रहने की शर्त नहीं)

यात्रा से पहले ध्यान रखने योग्य बातें

  1. यात्रियों के पासपोर्ट की वैधता प्रवेश तिथि से कम से कम 6 महीने तक होनी चाहिए

  2. यात्रा के पूरे समय के लिए मान्य स्वास्थ्य बीमा (Health Insurance) आवश्यक है

मिलेंगे ये लाभ

  • टूरिज़्म, व्यापार, और संस्कृति के क्षेत्र में लोगों का आवागमन बढ़ेगा

  • ओमान और आर्मेनिया के बीच संबंध और मजबूत होंगे

  • ओमानी नागरिकों को यात्रा में सरलता और लागत में कमी

Vandana Upadhyay

4 वर्ष तक देश के बड़े अखबारी प्रकाशनो में काम करने के उपरांत मैं अब GulfHindi में अपनी सेवा दे रही हूँ। उम्मीद हैं मेरी लेखनी आप सब को खबरों से सही और सटीक रूबरू कराएगी.