कम कीमत में खरीदा जा सकता है OnePlus 10 Pro

फ्लिपकार्ट पर मिल रहे डिस्काउंट ऑफर का लाभ उठाकर कम कीमत में स्मार्टफोन खरीदा जा सकता है। OnePlus 10 Pro पर भी इसी तरह का ऑफर आया है। फ्लाइट डिस्काउंट के साथ-साथ एक्सचेंज ऑफर समेत बैंक कार्ड्स पर दिए जा रहे हैं छूट का लाभ उठाकर इसे कम कीमत में खरीदा जा सकता है। आइए इसके फीचर्स और कीमत के बारे में विस्तार से जानते हैं।

OnePlus 10 Pro के फीचर्स की डिटेल

इस स्मार्टफोन में 3216×1440 का पिक्सल रिजॉल्यूशन और 120hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट वाली 6.7 इंच की फ्लूइड एमोलेड डिस्पले दिया गया है। इसमें 12 जीबी रैम और 256 जीबी इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। कैमरा की बात करें तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 48 MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 32 MP का कैमरा दिया गया है। 80 वॉट के SuperVOOC चार्जर सपोर्ट वाली 5000 एमएएच की बैटरी दी गई है।

क्या है इसकी कीमत?

कीमत की बात करें तो इसे 66,999 रूपये में खरीदा जा रहा है लेकिन फ्लिपकार्ट पर इस पर 9 फीसद की छूट दी जा रही है जिसके बाद इसकी कीमत केवल 60,999 रूपये रह जाती है। Yes बैंक से 15,00 रूपये और HSBC बैंक कार्ड से 2000 रूपये की छूट का लाभ उठा सकते हैं।

वहीं 25,350 रूपये के एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है जिसका लाभ आपके पुराने स्मार्टफोन की स्थिति पर निर्भर करता है।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>