OnePlus 12: वनप्लस कंपनी का वनप्लस 12 स्मार्टफोन भारत में पहली बार सेल पर चला गया है। इस फोन को कंपनी ने भारत में पिछले हफ्ते डेब्यू किया था। इसमें कई कमाल के फीचर ऑफर किए गए हैं।

OnePlus 12: भारत में कीमत ₹64,999 से शुरू

इस स्मर्टफ़ोने के 12GB रैम और 256GB मॉडल की कीमत भारत में ₹64,999 से शुरू है। वहीं पर 16GB रैम और 512GB वेरिएंट की कीमत ₹59,999 से शुरू है। यह स्मार्टफोन भारत के अंदर सिर्फ 2 ही वेरिएंट में ऑफर किया गया है।

OnePlus 12
OnePlus 12

स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर दिया गया है

कंपनी के इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन को आप फेमस ई-कॉमर्स शॉपिंग प्लैटफॉर्म, अमेजन और कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट के साथ-साथ ऑफलाइन स्टोर से भी खरीद पाएंगे। फोन में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर दिया गया है।

OnePlus 12

₹10,000 तक एक्सचेंज बोनस मिल रहा है

यह स्मार्टफोन 2 कलर ऑप्शन में ऑफर किया गया है। इस पर ₹2,000 का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है, ICICI क्रेडिट कार्ड और वन कार्ड ट्रांजेक्शन करने पर और ₹10,000 तक एक्सचेंज बोनस भी मिल रहा है, जिससे इसकी कीमत और कम हो जाएगी।