OnePlus 13 series को कंपनी भारत में जल्द ही लॉन्च कर सकती है। ऐसे में अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो नए साल के मौके पर नए मॉडल वाला फोन खरीद सकते हैं। इस सीरीज में OnePlus 13 और OnePlus 13R को लॉन्च किया जायेगा। आइए इसके स्पेसिफिकेशन के बारे में विस्तार से जानते हैं।

OnePlus 13 के क्या हो सकते हैं स्पेसिफिकेशन?

OnePlus 13 में Sony LYT 808 primary sensor, 50MP Sony LYT600 telephoto lens हो सकता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP Sony IMX612 फ्रंट फेसिंग कैमरा हो सकता है। 100W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग वाली 6,000mAh battery दिया गया है।

OnePlus 13R के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 6.78-inch AMOLED display दिया जा सकता है। 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट दिया गया है। 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है है। वहीं 16MP का सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट फेसिंग कैमरा दिया गया है।

क्या हो सकती है इसकी कीमत?

इसकी कीमत की बात करें तो OnePlus 13 की शुरुवाती कीमत ₹53,000 हो सकती है। वहीं इसके वेरिएंट की कीमत ₹62,500 से लेकर ₹64,999 तक हो सकती है।

 

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>