OnePlus Pad Go को प्री ऑर्डर के लिए किया जायेगा लिस्ट

आज 12 बजे से कई वेबसाइट पर OnePlus Pad Go को प्री ऑर्डर के लिए लिस्ट कर दिया जाएगा। पैड के लॉन्च के साथ ही ग्राहकों के लिए कई तरह के ऑफर की घोषणा भी की गई है। आज से OnePlus Pad Go के लिए प्री ऑर्डर की सुविधा उपलब्ध करा दी जाएगी। ग्राहकों को ICICI, OneCard, SBI, ICICI, Kotak, और Axis cards से खरीददारी पर ₹2,000 तक का डिस्काउंट ऑफर दिया जाएगा।

इसके साथ ही ग्राहकों को ₹1,399 का OnePlus Pad Go Folio Cover भी मुफ्त में दिया जाएगा।

क्या हैं OnePlus Pad Go के specifications?

इस पैड के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 11.35-inch 2.4K (2408 x 1720 pixels) LCD display, 90Hz refresh rate, और 400nits की पीक ब्राइटनेस दी गई है। इस पैड में 33W SUPERVOOC charging वाला 8,000mAh battery दी गई है।

क्या है इसकी कीमत?

इस पैड की कीमत की बात करें तो इसके 128GB storage variant की एमआरपी ₹19,999 है। वहीं LTE-enabled lower storage model की कीमत ₹21,999, और 256GB स्टोरेज वाले LTE model की कीमत ₹23,999 है। 

20 अक्टूबर से इन प्लेटफार्म पर होगा उपलब्ध

इस बात की जानकारी दी गई है कि 20 अक्टूबर से Flipkart, Amazon, OnePlus website और app, OnePlus Experience stores, Reliance आदि पर उपलब्ध होगा।

 

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>