Onida 80 cm Smart TV : Amazon दे रहा है धांसू ऑफर, 48% छूट के साथ सीधे आधी हुई कीमत

Satyam Kumari11 May 20241 min read0 viewsIndia

नया स्मार्ट टीवी कम कीमत में लाएं घर

अमेजॉन पर बंपर डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा है जिसकी मदद से इलेक्ट्रॉनिक्स को कम कीमत में खरीद कर अपने घर ला सकते हैं। समय-समय पर इस तरह का डिस्काउंट ऑफर प्रदान किया जाता है। इस बार Onida 80 cm (32 इंच) HD रेडी स्मार्ट LED फायर TV पर बंपर डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा है। इस स्मार्ट टीवी को 5 में से 4.2 स्टार दिया गया है।

क्या है Onida 80 cm Smart TV की खासियत?

इस स्मार्ट टीवी की खासियत की बात करें तो इसमें HD रेडी (1366×768) रिजॉल्यूशन और 60 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए डुअल बैंड वाई-फाई, सेट टॉप बॉक्स, ब्लू-रे प्लेयर, गेमिंग कंसोल को जोड़ने के लिए 3 एचडीएमआई पोर्ट दिया गया है। HD रेडी, HDR 10, ल्यूसेंट पिक्चर इंजन और Amlogic 11th Gen वाला डिस्पले दिया गया है। Onida के द्वारा इसपर 1 वर्ष की वारंटी भी दी जा रही है।

क्या है इसकी कीमत?

इस स्मार्ट टीवी की कीमत की बात करें तो M.R.P.: ₹24,990 है लेकिन इसपर 48% की छूट दी जा रही है जिसके बाद इसकी कीमत ₹12,990 हो जाती है। इसे ₹630 की ईएमआई पर भी खरीद सकते हैं।

Share:

Comments

Leave a comment