ऑनलाइन ऑर्डर करना लोग मानते हैं सुविधाजनक 

आजकल कई लोग ऑनलाइन ऑर्डर करना पसंद करते हैं। एक हद तक यह सही भी है क्योंकि उन्हें लगता है कि इससे समय की बचत होती है और चंद समय में ही वह ऑर्डर कर पाते हैं। लेकिन कई दफा ऐसी घटनाएं सामने आती हैं जिनमें उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। हाल ही में एक इसी तरह का मामला सामने आया है जिसमें एक ग्राहक ने करीब एक लाख का ऑर्डर किया था, लेकिन उसे को मिला देखकर वह सन्न रह गया।

आ गया था नकली फोन?

कई बार लोग बंपर डिस्काउंट के चक्कर में ऐसे प्रॉडक्ट मांगा लेते हैं जिसकी वजह से उन्हें नुकसान का सामना करना पड़ता है। एक व्यक्ति ने पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी है कि प्ले स्टोर से फोन खरीदा उसके लिए कितना भारी पड़ा।

दरअसल, उसने iPhone 14 Pro Max को अमेजन से खरीदा था। लेकिन जब फोन उन्हें डिलीवर हुआ तो उन्हें पता चला कि उसमें फ्रंट कैमरा में पोट्रेट मोड नहीं था। WhatsApp, Twitter, Facebook भी नहीं था। उन्हें शक हुआ कि यह नकली है। फोन का सीरियल नंबर उन्होंने checkcoverage.apple.com पर चेक किया जहां सही बता रहा था।

जानिए असल समस्या थी क्या? 

बाद में उन्होंने एप्पल के स्टोर से इस बाबत जानकारी हासिल की तब पता चला कि फोन US मॉडल जबकि उन्होंने भारतीय वेरिएंट मंगाया था। अब उन्हें नया आईफोन रिप्लेस कर दिया जाएगा। उन्हें भारतीय मॉडल आईफोन दिया जाएगा।

 

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>