भारतीय नागरिकों को बचाने का काम जारी

सूडान के हिंसक झड़प और तनाव के बीच फंसे भारतीय नागरिकों को बचाने का काम जारी है। भारत सरकार के द्वारा वहां फंसे नागरिकों को बचाने के लिए ‘ऑपरेशन कावेरी’ की शुरुआत की गई है। इस अभियान के तहत 360 भारतीय नागरिकों को बचाया गया है। सभी यात्रियों को जेद्दा से पहली उड़ान बुधवार शाम दिल्ली पहुंची।

दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरने के बाद भारतीय नागरिकों की क्या भावनाएं रही होंगी इसका वर्णन शब्दों में नहीं किया जा सकता है। स्वदेश के प्रति अपने प्रेम को लोगों ने ‘भारत माता की जय’, ‘भारतीय सेना जिंदाबाद’ के नारे को लगाकर दिया।

लोगों ने व्यक्त की खुशी

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मिली जानकारी के अनुसार लोगों ने बताया है कि वह स्थिति काफी भयावह है। लोगों ने भारत सरकार, दूतावास और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इसके लिए शुक्रिया कहा है।

भारत सरकार अपने लोगों को वहां से निकालने की पूरी कोशिश कर रही है। सूडान से निकाले गए लोगों को पहले सऊदी के जेद्दाह लाया गया था उसके बाद उन्हें दिल्ली लाया गया।