विदेश में नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। नई ग्लोबल जॉब वेबसाइट Opinings को 18 जुलाई 2026 को नई दिल्ली से लॉन्च किया गया है। यह प्लेटफॉर्म उन लोगों के लिए मददगार साबित होगा जो विदेश में काम करने का सपना देखते हैं और अक्सर एजेंट्स के चक्कर में फंसकर अपनी गाढ़ी कमाई गंवा देते हैं।

वीज़ा स्पॉन्सरशिप फिल्टर की सुविधा

इस प्लेटफॉर्म की सबसे खास बात इसमें दिया गया वीज़ा स्पॉन्सरशिप फिल्टर है। इसकी मदद से नौकरी तलाशने वाले सिर्फ उन्हीं पदों को देख पाएंगे जहां कंपनी या एजेंसी खुद वीज़ा स्पॉन्सरशिप देने का वादा करती है। इससे उम्मीदवारों को यह स्पष्ट पता रहेगा कि उन्हें अलग से कोई वीज़ा शुल्क नहीं देना है। यह ऐप iOS और Android दोनों पर उपलब्ध है।

सीधा आवेदन और पारदर्शिता

Opinings केवल एक तकनीक और मार्केटप्लेस के तौर पर काम करती है। यह न तो वीज़ा प्रोसेस करती है और न ही कोई भर्ती एजेंसी है। लोग सीधे कंपनियों या एजेंसियों में आवेदन कर सकते हैं, जिससे बीच के बिचौलियों का कोई रोल नहीं रहता और लोगों को उनसे जुड़ी फीस नहीं देनी पड़ती।

30 से ज्यादा देशों में नौकरी

यह प्लेटफॉर्म फिलहाल 30 से ज्यादा देशों की नौकरियों को जोड़ता है, जिसमें UAE, UK, Canada, Australia, Germany, Singapore, Japan और Qatar जैसे देश शामिल हैं। कंपनी के को-फाउंडर का कहना है कि उन्होंने इसे इसलिए बनाया ताकि कुशल पेशेवरों को बिचौलियों द्वारा ठगे जाने से बचाया जा सके और विदेश जाने का सपना देखने वालों को सही रास्ता मिल सके।

Sushma Kumari

Shushma covers Stories Around Expats and Helpful Contents Related to Daily life of Public. She completed Mass Communication Degree From Makhan lal Chaturvedi College Bhopal and Has 3 years of Field Experience. Earlier She Worked with Jagran Media Patna Office and Now Working with GulfHindi.com