नया किफायती स्मार्टफोन के बारे में जानें 

Oppo की तरफ से कम कीमत वाला किफायती स्मार्टफोन लॉन्च किया गया है। अगर आप भी कोई कम कीमत वाला स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो Oppo A78 5G खरीद सकते हैं। इसका डिजाइन काफी अच्छा है। बढ़िया डिस्प्ले के साथ साथ शानदार बैटरी परफॉर्मेंस भी देता है। वहीं इसकी कीमत भी कम है तो आप इसे आसानी से खरीद सकते हैं। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

क्या है फोन की खासियत?

इस स्मार्टफोन में 6.56 Inch डिस्प्ले दिया गया है। यह फोन MediaTek 6833 प्रोसेसर से लैस है। वहीं कैमरे की बात करें तो इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 8MP कैमरा दिया गया है। सामान्य रूप से देखें तो इसमें किसी तरह की ज्यादा दिक्कत नहीं है और नॉर्मल इस्तेमाल के लिए यह बढ़िया है।

इस स्मार्टफोन में 8GB RAM और 128GB Storage ऑप्शन दिया गया है। इसमें 33W Supervooc Charger वाली 5000 mAh की बैटरी दी गई है। यह फोन 30-40 मिनट में फुल चार्ज हो जाता है।

वहीं अगर कीमत की बात करें तो इसकी कीमत 21,999 रुपए है लेकिन इसपर 14% डिस्काउंट दिया जा रहा है जिसके बाद इसकी कीमत 18,999 रुपए हो जाती है।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>