24 मई को लॉन्च किया जायेगा Oppo का नया सीरीज

ओप्पो रेनो 10 सीरीज को 24 मई को लॉन्च किया जायेगा। इस सीरीज के तहत Oppo Reno 10, Oppo Reno 10 Pro और Oppo Reno 10 Pro+ को लॉन्च किया जाएगा। इसके डिज़ाइन और स्पेसिफिकेशन की जानकारी भी मिल गई है। फोन को तीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध कराया जाएगा। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

क्या हो सकते हैं स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन

इस ओप्पो रेनो 10 प्रो+ में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा हो सकता है। 16GB रैम और 512GB तक ऑनबोर्ड स्टोरेज मिल सकता है। टॉप सेंटर में एक पंच-होल कटआउट डिस्प्ले मिल सकता है। फोन गोल्ड, ब्लैक और पर्पल तीन कलर वेरिएंट में मौजूद हो सकता है।

हैंडसेट में आगे की तरफ एक एलईडी फ्लैश हो सकता है। ग्राहकों को इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है। टिप्स्टर Evan Blass से इस बात की जानकारी मिली है क्योंकि ट्विटर अकाउंट से माध्यम से Oppo Reno 10 Pro+ की लीक तस्वीरें की गई हैं।

 

 

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>