पाकिस्तान में बढ़ते टैक्स की वजह से अब लोगों के लिए अपनों को दफनाना भी एक बड़ा आर्थिक बोझ बन गया है। वहां की आम जनता इस समय भारी महंगाई से जूझ रही है, जिसका असर अब अंतिम संस्कार तक पहुंच गया है।

👉: UAE Labour Law: नौकरी के कॉन्ट्रैक्ट में बदलाव के लिए अब लिखित सहमति जरूरी, बिना MOHRE अप्रूवल के नियम नहीं माने जाएंगे

The Express Tribune की एक रिपोर्ट के मुताबिक, एक साधारण कफ़न और कपूर व गुलाब जल जैसे जरूरी सामान की कीमत अब 8,000 से 10,000 रुपये के बीच पहुंच गई है।

महंगाई और टैक्स के दबाव के कारण अब गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों के लिए यह खर्चा उठाना मुश्किल हो रहा है। पैसों की तंगी की वजह से लोग अब बाजार में मिलने वाले सस्ते और घटिया दर्जे के सामान का इस्तेमाल करने को मजबूर हैं ताकि खर्च को कुछ कम किया जा सके।

Praggya Singh sabal

Journalist from Noida. Covering Delhi, NCR and National Updates.