पाकिस्तान के कराची तट के पास एक बड़ा हादसा हुआ है। यहाँ एक कार्गो प्लेन अचानक गायब हो गया है जिसमें 5 क्रू मेंबर्स सवार थे। एयरपोर्ट अधिकारियों ने तुरंत सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है ताकि लापता लोगों का पता लगाया जा सके।
👉: Bahrain में ईरान का हमला, US एयर बेस पर दागे 20 ड्रोन और 3 मिसाइल, कमांड मुख्यालय हुआ तबाह।
पाकिस्तान एयरपोर्ट अथॉरिटी के मुताबिक यह Boeing 737 विमान था। मंगलवार रात 21:21 बजे इस विमान ने अचानक तेज़ी से नीचे गिरना शुरू किया और फिर कंट्रोल रूम से इसका संपर्क टूट गया। अभी अधिकारी इस बात की जाँच कर रहे हैं कि विमान आखिरी बार कहाँ था ताकि बचाव कार्य को तेज़ी से किया जा सके।
इस इलाके में विमान हादसों का सिलसिला पुराना है। इससे पहले Jinnah Airport पर एक रूसी विमान Ilyushin IL-76 भी क्रैश हुआ था। उस हादसे में 14 लोगों की मौत हुई थी जिसमें 8 रूसी क्रू मेंबर्स और ज़मीन पर मौजूद 6 लोग शामिल थे। वह विमान सूडान के खार्तूम के लिए राहत सामग्री ले जा रहा था और उड़ान भरते ही पास के एक नेवल बेस की बिल्डिंग्स से जा टकराया था। अधिकारियों ने उस हादसे की वजह इंजन में आग और मैकेनिकल खराबी को बताया था।
फिलहाल गायब हुए Boeing 737 विमान के गंतव्य और उसमें लदे सामान के बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की गई है। प्रशासन सिर्फ विमान के सटीक लोकेशन ढूंढने में जुटा है।
