पाकिस्तान के नागरिकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। अब पासपोर्ट लेने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। सरकार ने पासपोर्ट की होम डिलीवरी सेवा शुरू कर दी है, जिससे अब पासपोर्ट सीधा आपके घर पहुँच जाएगा।

📰: IAEA Iran News: ईरान के परमाणु साइटों पर जाने से तेहरान ने रोका रास्ता, अमेरिका से समझौते के बाद ही मिलेगी मंजूरी

Directorate General of Immigration and Passports (DGI&P) ने 3 जुलाई 2026 को यह देशभर में सर्विस शुरू की। यह फैसला गृह मंत्री Mohsin Naqvi और प्रधानमंत्री Shehbaz Sharif के निर्देशों के बाद लिया गया है। इस नई व्यवस्था का मकसद पासपोर्ट बनवाने की प्रक्रिया को आसान और तेज बनाना है।

अब आवेदकों को अपना पासपोर्ट कलेक्ट करने के लिए ऑफिस जाने की जरूरत नहीं होगी। आवेदन के समय जो पता दिया जाएगा, पासपोर्ट सीधे उसी पते पर भेजा जाएगा। इस काम के लिए सरकार ने प्राइवेट कूरियर कंपनी TCS के साथ हाथ मिलाया है, जो पासपोर्ट डिलीवरी का काम संभालेगी।

सरकारी सेवाओं को डिजिटल बनाने की दिशा में यह एक बड़ा कदम है। इससे पहले सभी पासपोर्ट ऑफिसों में कैशलेस लेनदेन की सुविधा भी शुरू की जा चुकी है। अब आम लोगों का समय और मेहनत दोनों बचेंगे और सरकारी काम ज्यादा पारदर्शी तरीके से होगा।

Sushma Kumari

Shushma covers Stories Around Expats and Helpful Contents Related to Daily life of Public. She completed Mass Communication Degree From Makhan lal Chaturvedi College Bhopal and Has 3 years of Field Experience. Earlier She Worked with Jagran Media Patna Office and Now Working with GulfHindi.com