पाकिस्तान में शुक्रवार शाम को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के मुताबिक भूकंप की तीव्रता 5.3 मापी गई. इस प्राकृतिक घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल रहा, हालांकि अभी तक किसी बड़े नुकसान की खबर सामने नहीं आई है.

👉: US-Iran Deal: अमेरिका और ईरान के बीच फिर होगी बातचीत, स्विट्जरलैंड में 28-29 जून को होगी बैठक

यह भूकंप 26 जून 2026 को भारतीय समय (IST) के अनुसार शाम 5 बजकर 18 मिनट पर आया था. रिपोर्ट के अनुसार, भूकंप का केंद्र जमीन से 75 किलोमीटर की गहराई में था. NCS ने बताया कि भूकंप का सटीक केंद्र अक्षांश 30.273 N और देशांतर 69.710 E पर दर्ज किया गया था.

पाकिस्तान की भौगोलिक स्थिति ऐसी है कि यह इंडियन और यूरेशियन टेक्टोनिक प्लेट्स के टकराने वाली सीमा पर स्थित है. इसी वजह से यह देश दुनिया के सबसे ज्यादा भूकंप प्रभावित इलाकों में गिना जाता है. यहां के बलूचिस्तान, खैबर पख्तूनख्वा और गिलगित-बाल्टिस्तान जैसे इलाके मुख्य फॉल्ट लाइनों के करीब होने के कारण अधिक संवेदनशील हैं. इसके अलावा पंजाब और सिंध प्रांतों में भी भूकंप का खतरा बना रहता है.

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, इस भूकंप से किसी के हताहत होने या किसी बड़ी इमारत के गिरने की खबर नहीं मिली है. प्रशासन स्थिति पर नजर रखे हुए है.