लाल सागर (Red Sea) में सऊदी अरब के एक कमर्शियल जहाज ‘Encelia’ को हूती विद्रोहियों ने निशाना बनाया है। इस हमले के बाद जहाज में आग लग गई थी, हालांकि अच्छी खबर यह है कि जहाज पर सवार सभी कर्मचारी सुरक्षित हैं। इस घटना के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री Shehbaz Sharif ने सऊदी क्राउन प्रिंस Mohammed bin Salman के साथ फोन पर बातचीत की और इस हमले की कड़ी निंदा की है।

🚨: Red Sea और Gulf में तनाव: ओमान ने शांति के लिए बढ़ाई कूटनीतिक पहल, ईरान के हमलों पर जताई कड़ी आपत्ति

पाकिस्तान का सऊदी अरब को पूर्ण समर्थन

प्रधानमंत्री Shehbaz Sharif ने स्पष्ट किया कि समुद्री सुरक्षा और अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने पाकिस्तान की ओर से सऊदी नेतृत्व और वहां के लोगों के साथ पूरी एकजुटता जाहिर की है। इस दौरान पाकिस्तान के आर्मी चीफ Field Marshal Asim Munir ने भी सऊदी अरब का समर्थन किया है। सऊदी अरब के अधिकारियों ने कहा कि जहाज और उसके चालक दल को सुरक्षित कर लिया गया है और समुद्री पर्यावरण को बचाने के लिए उपाय किए जा रहे हैं।

हूती विद्रोहियों का दावा

यमन के हूती विद्रोहियों ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। उन्होंने बताया कि उन्होंने ‘Encelia’ और ‘Layla’ नाम के जहाजों को मिसाइल और ड्रोन से निशाना बनाया है। उनका आरोप है कि ये जहाज सऊदी अरब पर लगाए गए समुद्री नाकेबंदी का उल्लंघन कर रहे थे। यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस (UKMTO) ने भी पुष्टि की है कि सऊदी अरब के Al Shuqaiq से करीब 70 समुद्री मील दक्षिण-पश्चिम में एक जहाज पर अज्ञात प्रोजेक्टाइल से हमला हुआ था।

Nura Basta

Nura Basta is the Editor at GulfHindi.com and a journalism graduate from IIMC Delhi. With more than 7 years of professional experience, he has worked with leading media organizations including Aaj Tak (2018–2021) and Gulf News (2021–2025). His reporting and editorial work primarily focus on Gulf news, current affairs, and issues relevant to the Indian diaspora. At GulfHindi.com, he is committed to providing credible, well-researched, and impactful content for Hindi readers in the Gulf.