दुर्व्यवहार के आरोप में गिरफ्तार

दुबई पुलिस ने 25 वर्षीय पाकिस्तानी युवक को महिला के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

महिला से बात करने की कोशिश करना लगा

महिला ने बताया कि वह दुबई के इंटरनेशनल सिटी में रहती है और पिछले महीने अपने अपार्टमेंट लौट रही थी तभी एक युवक आकर महिला से बात करने की कोशिश करना लगा लेकिन महिला उसे इग्नोर कर आगे बढ़ गई।

महिला से शादी करना चाहता था

इसके बावजूद भी वह लिफ्ट में उसके पीछे गया। उसने कहा कि वह महिला से प्यार करता है और उससे शादी करना चाहता है। महिला ने उसे दूर रहने की चेतावनी दी तो उसके पीठ को छूने लगा।

निर्णय 19 अक्टूबर को आने की उम्मीद

थर्ड फ्लोर पर पहुंचते हैं महिला अपने अपार्टमेंट की ओर भाग गई और पुलिस को इसकी खबर दी खबर मिलते ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल मामले का निर्णय 19 अक्टूबर को आने की उम्मीद है।GulfHindi.com

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।