दो दिवसीय यात्रा पर सऊदी जाएंगे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री, दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत और बेहतर करने पर होगी बातचीत
इमरान खान सऊदी के दो दिवसीय अधिकारिक यात्रा पर जाने वाले हैं
गुरुवार को सऊदी प्रेस एजेंसी ने बताया कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान शुक्रवार को सऊदी के दो दिवसीय अधिकारिक यात्रा पर जाने वाले हैं। Crown Prince Muhammad Bin Salman के निमंत्रण पर वह सऊदी जा रहे हैं।

देशों के बीच संबंधों को मजबूत और बेहतर करने पर बातचीत होगी
इस यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत और बेहतर करने पर बातचीत होगी। समान पक्ष वाले अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर बातचीत होगी।



