कुवैत की वीजा सुविधा की राह देख रहे प्रवासियों के लिए अच्छी खबर है। Public Authority for Manpower (PAM) के द्वारा सरकारी कॉन्ट्रैक्ट पर वर्क वीजा की सुविधा शुरू की गई है। PAM ने अपने सोशल मीडिया X के जरिए इस बात की घोषणा की है। Sheikh Fahad Yousef Saud Al Sabah, the First Deputy Prime Minister के द्वारा यह सेवाएं शुरू की जा रही हैं।

शॉर्ट टर्म पब्लिक प्रोजेक्ट को मिलेगी मजबूती

अधिकारियों के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि इससे शॉर्ट टर्म पब्लिक प्रोजेक्ट को मजबूती मिलेगी। इसलिए अगर कोई व्यक्ति कुवैत में काम करना चाहता है तो इस वक्त वीजा के लिए आसानी से आवेदन कर सकता है। इस वीजा के आवेदन के लिए कुछ जरूरी शर्तों को पूरा करना होगा।

Visa के आवेदन के लिए इन शर्तों को करना होगा पूरा

आवेदक के पास काम से कम 6 महीने की वैधता वाला वैध पासपोर्ट होना चाहिए। Kuwait Ministry of Foreign Affairs से वीजा एप्लीकेशन पूरा करना होता है। HIV/ AIDS test result होना चाहिए। पासपोर्ट साइज फोटो होना चाहिए। लोकल डॉक्टर से प्राप्त किया गया हेल्थ सर्टिफिकेट होना चाहिए। इसके अलावा नो क्रिमिनल रिकॉर्ड वाला पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट भी होना चाहिए। इस वीजा के आवेदन के लिए कुवैत में नियोक्ता कामगार का वर्क परमिट दूतावास में या फिर कुवैत आंतरिक मंत्रालय में सबमिट करता है।

 

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>