एयर इंडिया की विमान में दो क्रू मेंबर्स के साथ मारपीट

Flight में यात्रियों के बदसलूकी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं और आए दिन इस तरह की खबरें आ रही हैं। एक बार फिर से एयर इंडिया की फ्लाइट में इस तरह की घटना सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 25 वर्षीय जसकीरत सिंह ने विमान में दो क्रू मेंबर्स के साथ मारपीट की है। इस मामले में आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और जांच जारी है।

क्या है पूरा मामला?

बताते चलें कि विमान ने सोमवार सुबह 6.30 बजे दिल्ली से लंदन के हीथ्रो के लिए उड़ान भरा था। एक यात्री का नंबर के साथ बदसलूकी करने लगा। लगातार चेतावनी मिलने के बाद भी उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ और उसके बाद उसने दो क्रू मेंबर्स को पीट दिया।

इसके बाद आरोपी को संभालना और बर्दाश्त करना मुश्किल हो गया जिसके बाद सुबह 9.40 बजे फ्लाइट को दिल्ली लौटना पड़ा। आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया और उससे पूछताछ जारी है। अन्य यात्रियों को हुई और सुविधा के लिए एयरलाइन ने खेद जताया है।

 

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>