यात्रियों के द्वारा गलत व्यवहार की खबरें हो चली हैं आम

फ्लाइट यात्रा के दौरान यात्रियों के द्वारा गलत व्यवहार की खबरें अक्सर सामने आती रहती हैं। इस तरह के मामलों में आरोपियों की गिरफ्तारी जरूर की जाती है इसके बावजूद भी लोगों में डर नहीं दिख रहा है और लोग इस तरह की हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। एक बार फिर से इसी तरह की घटना सामने आई है जिसमें 51 वर्षीय भारतीय प्रवासी को गिरफ्तार किया गया है।

51 वर्षीय केरल के व्यक्ति को किया गया गिरफ्तार

सोमवार को पुलिस ने इस बात की जानकारी दी है कि अबू धाबी से आ रही फ्लाईट में 51 वर्षीय किरण के व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है जो फ्लाइट में अजीब तरह की आवाज निकाल रहा था। यह घटना Air India flight की है जिसमें Jizan Jacob नामक व्यक्ति पर इस तरह का आरोप लगा है।

यह क्रू मेंबर के द्वारा इस मामले में शिकायत दर्ज कराई थी जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। ऐसा माना जा रहा है कि आरोपी शराब के नशे में था और किसी सह्याद्री के साथ उसकी कहासुनी हो गई थी जिसके बाद उसने इस तरह की हरकत शुरू कर दी थी। Kerala Police Act के Section 118 (A) के अंतर्गत आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।

 

 

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>