तंजानिया में एक यात्री विमान विक्टोरिया झील में गिर गया है

एक बड़े यात्री विमान हादसे की खबर मिल रही है। मिली जानकारी के अनुसार, तंजानिया में एक यात्री विमान विक्टोरिया झील में गिर गया है। हालांकि, रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है लेकिन इसमें बड़े लॉस की आशंका है। सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रेसिजन एयर के प्रवक्ता ने इस बात की जानकारी दी है। कहा गया है कि यात्री विमान बुकोबा हवाई अड्डे के पास दुर्घटना ग्रस्त हो गया है।

अफ्रीका की सबसे बड़ी झील विक्टोरिया में हादसा

बताते चलें कि अफ्रीका की सबसे बड़ी झील विक्टोरिया में हादसा हुआ है जिसके बाद पूरी दुनिया की इस खबर पर नजर बनी हुई है। पुलिस के मुताबिक रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। यात्रियों से जुड़ी अभी किसी तरह की जानकारी नही मिल पाई है। कुछ स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है विमान में 49 लोग सवार थे लेकिन अभी तक ऐसी कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

लोगों को बचाने की कोशिश जारी

वहीं तंजानिया के स्टेट ब्रॉडकास्टर टीवीसी की रिपोर्ट के मुताबिक रविवार सुबह तूफान और भारी बारिश के कारण यह हादसा हुआ है। तंजानिया की राष्ट्रपति ने शांति बनाए रखने का अपील किया है और कहा है कि लोगों को बचाने की कोशिश जारी है।