Airport पर ही छोड़ दिया था बैग

Times of India की रिपोर्ट के अनुसार एक यात्री ने अपना कीमती बैंग एयरपोर्ट पर ही छोड़ दिया था। पीड़ित बैंगलोर एयरपोर्ट से दिल्ली एयरपोर्ट जा रहा था। यह घटना 60 वर्षीय Rajinder Sachdeva के साथ घटी थी। 29 जुलाई को वह Indigo flight 6E 2406 से बैंगलोर से दिल्ली जा रहे थे।

उनकी बेटी ने बताया कि उनके पास दो छोटे बैग थे। pre-departure security check के समय वह अपना एक बैग लेना भूल गए जिसमें 80,000 रुपए और कुछ कागजात के साथ आईडी कार्ड था। बोर्डिंग के बाद उन्हें एहसास हुआ कि उन्होंने अपना बैग छोड़ दिया है।

तुरंत दर्ज कराई गई शिकायत

इसके बाद बेंगलुरु एयरपोर्ट के “Lost and Found” section में इससे सम्बन्धित शिकायत दर्ज कराई गई। दिल्ली पहुंचने के बाद बैग की जांच की गई। CCTV cameras की मदद से चेक किया गया।

बैग मिला लेकिन पैसे नहीं थे

शुक्रवार को अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी है कि बैग मिल गया है लेकिन उसमें पैसे नहीं हैं। इस बात की जानकारी मिली है कि बैग में कैश के अलावा बाकी सारे डॉक्यूमेंट हैं।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>