कोच्चि से पुणे जा रही Air India Express flight के यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस कारण 160 से अधिक यात्री 6 घंटे से अधिक समय के लिए एयरपोर्ट पर ही फंसे रहें। इस बात की जानकारी दी गई है कि flight (IX-2714) कोच्चि से 5.20pm में प्रस्थान करने वाली थी और पुणे में 7.05pm में लैंड करने वाली थी।

पहले कहा गया था कि फ्लाईट 2 घंटे लेट है

एक यात्री के द्वारा इस मामले में बताया गया कि उनकी विमान 2 घंटे लेट है। 2 घंटे के बाद इस बात की जानकारी दी गई कि विमान में तकनीकी खराबी आ गई है। फिर रात में करीब 9 बजे यात्रियों और एयरपोर्ट अधिकारियों के द्वारा कुछ खाने पीने और नाश्ते की व्यवस्था की गई।

इसके बाद यात्री 11.20pm तक उस विमान का इंतजार करते रहें। इसके बाद यात्रियों का गुस्सा फूट पड़ा और वह खुद को रोक नहीं सकें। उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा। सीनियर सिटीजन और एयरपोर्ट अधिकारियों के बीच खूब बहस हुई। यह पहली बार नहीं हुआ है जब विमान में तकनीकी खराबी के कारण यात्रियों को रोक कर रखा गया है पहले भी इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>