फ्लाइट में यात्रियों को टर्बुलेंस का सामना करना पड़ा

Asheville, North Carolina से रवाना हुई फ्लाइट में यात्रियों को टर्बुलेंस का सामना करना पड़ा। इस दौरान कई यात्री भी घायल हो गए हैं। यह घटना फ्लोरिडा जा रही Allegiant Air flight में हुई है। एयरलाइन ने बताया कि बुधवार दोपहर में इस तरह की घटना सामने आई है।

लैंडिंग के पहले हुई टर्बुलेंस

बताते चलें कि St. Pete-Clearwater International Airport के एयरलाइन के प्रवक्ता Andrew Porrello ने कहा है कि Air Flight 227 ने Asheville, North Carolina से उड़ान भरी थी। लेकिन लैंडिंग के समय यात्रियों को टर्बुलेंस का सामना करना पड़ा।

दो यात्री और दो फ्लाइट अटेंडेंट को घायल हो जाने के कारण अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। यात्रियों को माइनर चोटें आई हैं। यह घटना करीब 3:45 p.m. में हुई जिसके बाद यात्रियों में दहशत फैल गई। इस मामले की जांच की जा रही है।

पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं

विमान में पहले भी टर्बुलेस की घटनाएं देखने को मिली हैं। इस दौरान झटके के कारण यात्रियों को चोटें भी आ जाती हैं। फिर उन्हें तुरंत चिकित्सा मदद पहुंचाई जाती है।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>