Passport सर्वर डाउन : कड़ी धूप में इंतज़ार के बाद मिली खबर, अपॉइंटमेंट रद्द होने से आवेदक हुए नाराज़

Satyam Kumari12 April 20251 min read0 viewsIndia

बुधवार को पासपोर्ट सर्वर डाउन होने के कारण विदेश में यात्रा के इच्छुक यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा है। अहमदाबाद के Mithakhali और Vijay Char Rasta में करीब 1800 पासपोर्ट सेवा केंद्र में पासपोर्ट के लिए आवेदन नहीं कर सकें और न ही पासपोर्ट रिनुअल करा सकें।

आवेदकों को मैसेज कर दी गई जानकारी

बताते चलें कि बुधवार को जिन लोगों ने आवेदन किया था और जिनका अपॉइंटमेंट 9 am से लेकर 12 बजे दोपहर तक था उन्हें पासपोर्ट सर्वर के डाउन होने की जानकारी दी गई। साथ ही उनके अपॉइंटमेंट के लिए दूसरा टाईमिंग तय किया गया। जिनका अपॉइंटमेंट दोपहर में था उनका अपॉइंटमेंट रद्द कर दिया गया। वह सभी धूप में परेशान हो रहे थे।

जैसे ही उन्हें अपॉइंटमेंट रद्द होने की जानकारी मिली वह गुस्से से तिलमिला गए। उनका कहना था कि वह कड़ी धूप में इंतेज़ार कर रहे हैं उसका फल तो उन्हें मिलना ही चाहिए। इस तरह से लंबे इंतेज़ार के बाद अपॉइंटमेंट कैंसिल होने पर वह काफी नाराज़ थे। कई आवेदकों को अब 21 अप्रैल के बाद की तिथि मिली है जिसके कारण उन्हें दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।

Share:

Comments

Leave a comment