पटना एयरपोर्ट पर कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार पटना एयरपोर्ट पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। पटना के Jay Prakash Narayan International Airport पर शुक्रवार को बांग्लादेश के ढाका से काठमांडू जा रहे विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है।

77 यात्री थे सवार

बताते चलें कि अधिकारियों ने बताया है कि Biman Bangladesh Airlines की विमान ढाका से 77 यात्रियों को लेकर काठमांडू जा रही थी। इसी बीच तकनीकी खराबी के कारण विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी।

सुरक्षा के लिए तुरंत मौके पर एयरपोर्ट अधिकारी पहुंचे और स्थिति को संभालने में जुट गए। फायर बिग्रेड सहित इंजिनियर को भी जांच के लिए बुलाया गया। सुरक्षा के कड़े इंतजाम के साथ विमान की लैंडिंग कराई गई। DGCA अधिकारियों के अनुसार तकनीकी खराबी के कारण विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>