Patna Airport पर बम होने की खबर से हड़कंप मच गया था

बुधवार को पटना एयरपोर्ट पर बम होने की खबर से हड़कंप मच गया था। राहत बचाव की टीम मौके पर पहुंचकर चारों तरफ खोजबीन शुरू कर दी और अधिकारी भी मौजूद रहें, मामले की जांच होती रही। एयरपोर्ट की चप्पे-चप्पे पर जांच की गई। साथ ही उस आरोपी को भी पकड़ने की कोशिश की गई जिसने कॉल कर बम होने की सूचना दी थी।

शराबी ने किया था कॉल

बताते चलें कि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बम होने की खबर झूठी निकली। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने नशे की हालत में फोन किया था। उसके मोबाइल को भी बरामद कर लिया गया है।

जांच में एयरपोर्ट पर किसी खतरनाक और जानलेवा पदार्थ नहीं पाया गया है।

शराबी ने नशे में किया था फोन, पटना एयरपोर्ट पर RDX होने की दी थी सूचना, गिरफ्तार

दरअसल, आरोपी सुधांशु अपनी मां को फ्लाइट से जाने से रोकना चाहता था जिसके लिए उसने यह धमकी दे डाली थी। आरोपी को पंजाबी कॉलोनी से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी का भाई मां को लेकर रांची जा रहा था, प्रॉपर्टी का विवाद था। वह नहीं चाहता था कि मां जाएं इसलिए उसने कॉल कर कहा था कि एयरपोर्ट पर बम है।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>