पूर्वांचल एक्सप्रेस वे को अब पटना की सीधी कनेक्टिवटी मिल गयी है।

इसका फायदा यह होगा कि पटना से लखनऊ के रास्ते दिल्ली जाने में अब अपेक्षाकृत काम समय लगेगा। केंद्र सरकार ने पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के 17 किमी लंबे बक्सर ङ्क्षलक को मंजूरी प्रदान कर दी है। यह सड़क फोर लेन में बनेगी और पूरी तरह से ग्रीन फील्ड होगी। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने खुद ट््वीट कर इस प्रोजेक्ट की मंजूरी के बारे में जानकारी दी।

 

Patna-Delhi new Expressway | Patna to Delhi Corridor | Purvanchal Expressway  I Papa Construction - YouTube

कलीमउद्दीनगर से भरौली के बीच बनेगी ग्रीन फील्ड सड़क

पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का बक्सर लिंक कलीमउद्दीन नगर से आरंभ होगा और बक्सर के गंगा पार भरौली तक आएगा। कुल 17 किमी की सड़क फोर लेन में बनकर आएगी। भरौली से बक्सर के लिए पहले से गंगा पर एक पुल है और एक नए पुल का निर्माण भी कराया जा रहा है। इसे पूर्वांचल एक्सप्रेस को बक्सर की सीधी संपर्कता मिल रही।

इस तरह से पटना को मिल रही पूर्वांचल एक्सप्रेस वे संपर्कता

भरौली के बाद गंगा पुल के रास्ते बक्सर पहुंचने के बाद पटना को बक्सर-पटना फोर लेन के माध्यम से पूर्वांचल एक्सप्रेस से सीधी संपर्कता मिल रही। बक्सर-पटना फोर लेन सड़क आरा होते हुए नए एलायनमेंट के साथ पटना आ रही है। इसका निर्माण कार्य चल रहा है।

 

618 करोड़ रुपए खर्च होंगे और दो साल में बनकर पूरा होगा

नितिन गडकरी ने अपने ट्वीट में यह जानकारी दी कि पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के बक्सर लिंक के निर्माण पर 618 करोड़ रुपए खर्च होंगे। जल्द ही इस प्रोजेक्ट का काम आरंभ होगा। दो वर्षों के भीतर इसका निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। मालूम हो कि इसके अतिरिक्त एनएच-31 के गाजीपुर-बलिया-मांझी घाट और बक्सर लिंक को चार पैकेज में ग्रीन फील्ड-4 लेन बनाया जा रहा।

 

जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही

इस प्रोजेक्ट के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार 17 किमी ग्रीन फील्ड हिस्से के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही है। पटना से पूर्वांचल एक्‍सप्रेसवे की कनेक्टि‍विटी में अब सबसे बड़ा पेंच दानापुर से बिहटा के बीच रह गया है। बक्‍सर से बिहटा तक फोरलेन का काम तेजी से चल रहा है। कोईलवर के पास सोन नदी पर नया सिक्‍स लेन पुल भी बन गया है। लेकिन, बिहटा से दानापुर के एलिवेटेड रोड के लिए अभी टेंडर नहीं हो सका है।