आपको भी मिलेगा दोगुना कैशबैक

शुरुवात के दिनों में लोगों को ऑनलाइन पेमेंट के जरिए भारी मात्रा में कैशबैक की सुविधा दी जाती थी लेकिन अब यह धीरे-धीरे कम हो रहा है। हालांकि इस फेस्टिव सीजन में जहां सभी कंपनियां अपने ग्राहकों के लिए बेहतर ऑफर लेकर आई है वही पेप्सिको भी अपने ग्राहकों के लिए एक सौगात लेकर आया है। स्टिंग की बॉटल की खरीद पर दोगुना कैशबैक मिलने जा रहा है।

करना होगा यह काम

पेप्सिको ने पेटीएम के साथ मिलकर ग्राहकों को फायदे वाला ऑफर लेकर आया है। 250 एमएल की एनर्जी ड्रिकं स्टिंग की बॉटल खरीद पर पहली बार पेटीएम यूपीआई ट्रांज़ैक्‍शन पर 40 रुपये का कैशबैक देगा। इसके लिए बॉटल पर लिखा हुआ प्रोमो कोड देना होगा।

कब तक ऑफर रहेगा लागू?

बॉटल की कीमत 20 रूपये हैं और इसकी खरीद पर 40 रूपये का कैशबैक दिया जाएगा। यह कैशबैक ऑफर 1 अक्‍टूबर 2022 से 28 फरवरी 2023 तक जारी रहेगा।

48 घंटे के अंदर मिल जायेगा कैशबैक 

पेटीएम पर लॉगिन करने के बाद प्रोमो कोड इस्तेमाल कर आसानी से कैशबैक पा सकते हैं। इसका फायदा नए पेटीएम के यूजर्स को होगा। उनको पेटीएम ऐप के माध्यम से पहली बार यूपीआई ट्रांजेक्शन करने पर 40 रूपये की कैशबैक सुविधा मिलेगी। बैंक अकाउंट लिंक होने के बाद सीधे पैसे 48 घंटे के अंदर आपको मिल जाएंगे। लोग इस ऑफर को लेकर काफी उत्साहित हैं। तो इस सीजन आप भी एनर्जी ड्रिंक स्टिंग की बॉटल खरीदें और फायदा पाएं।

 

 

 

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।