भारतीय प्रवासियों के लिए खुशखबरी, अब बिना परेशानी करें सऊदी यात्रा

शुक्रवार को सऊदी ने भारतीय प्रवासियों के लिए खुशखबरी दी है। भारतीयों के लिए VISA प्रक्रिया में बदलाव किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक अब भारतीय नागरिकों को वीजा के लिए police clearance certificate की जरूरत नहीं होगी। Saudi Embassy के द्वारा जारी बयान मैं कहा गया है कि अब भारतीय नागरिकों को सऊदी वीजा प्राप्त करने के लिए Police Clearance Certificate (PCC) पुलिस सत्यापन प्रमाणपत्र की आवश्यकता नहीं होगी।

मजबूत संबंधों और रणनीतिक साझेदारी के मद्देनजर लिया गया यह फैसला

बयान में कहा गया है, “सऊदी अरब और भारत के बीच मजबूत संबंधों और रणनीतिक साझेदारी के मद्देनजर, उसने भारतीय नागरिकों को पुलिस सत्यापन प्रमाणपत्र (पीसीसी) जमा करने से छूट देने का फैसला किया है.”

अब PCC की कोई जरूरत नहीं

भारतीय नागरिकों के लिए यह बड़ी खुशखबरी है क्योंकि कार्यालय में पीसीसी के लिए लंबी लाइन, ज्यादा समय लगने के कारण उन्हें बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ा था। लेकिन अब अगर कोई भारतीय नागरिक सऊदी जाने के लिए VISA लेना चाहता है तो इसके लिए उसे pcc की कोई जरूरत नहीं होगी।