New Apple Vision Pro: दो हफ्ते पहले एप्पल ने ऑफीशियली अपना नया विजन प्रो हेडसेट लॉन्च किया है। जिसकी US में कीमत $3,499 है। अगर इसे भारतीय पैसों में कन्वर्ट करें, तो यह लगभग 2,90,417 रुपये बनता है।

New Apple Vision Pro: रिटर्न रेट में हुआ इजाफा

नए एप्पल विजन प्रो को अब यूजर से मिक्सड रिएक्शन देखने के लिए मिल रहे है। जिन्होंने इसे पहले एक्साइटमेंट में खरीदा, अब वह अपने पैसे रिफंड की डिमांड कर रहे हैं। लोगों को यह हो प्रोडक्ट ज्यादा पसंद नहीं आ रहा है।

New Apple Vision Pro
New Apple Vision Pro

रिटर्न का कारण सामने आया

रिटर्न करने का कारण भी सामने आया है, ब्लूमबर्ग में छपी रिपोर्ट के मुताबिक लोगों को फिजिकल डिस्कम्फर्ट, प्रोडक्टिविटी इंपैक्ट और डिस्प्ले इशू फेस करने पड़ रहे हैं। इसका वजन ज्यादा है और पहनने के लिए अनकंफरटेबल है।

Apple ने चुप्पी साधी है

कंपनी ने अभी इसके बारे में कोई भी स्टेटमेंट नहीं दी है, चुप्पी साध रखी है। कंपनी का यह प्रोडक्ट अभी इनिशियल डेवलपमेंट स्टेज में है। फ्यूचर में कई बदलाव करने के बाद इसे डेली लाइफ में इस्तेमाल किया जा सकता है।