पूरी खबर एक नजर,

  • ई स्कूटर वाहन चालकों के लिए नए नियम लागू किए जाएंगे
  • बिना लाइसेंस के ई स्कूटर को चलाना यातायात नियमों का उल्लंघन
  • वाहन को जब्त कर लिया जाएगा

वाहन चालकों के लिए नए नियम लागू किए जाएंगे

दुबई में ई स्कूटर वाहन चालकों के लिए नए नियम लागू किए जाएंगे। दुबई पुलिस का कहना है कि स्कूटर चलाने वाले वाहन चालक ज्यादातर मामलों में गंभीर हादसे का कारण बनते हैं। यही वजह है कि इन वाहन चालकों के लिए नियमों को अपडेट किया जा रहा है।

बताते चलें कि ड्राइविंग लाइसेंस परमिट Roads and Transport Authority (RTA) के द्वारा जारी किया जाता है। मंत्रालय के द्वारा यह सुनिश्चित कर दिया गया है कि बिना लाइसेंस के ई स्कूटर को चलाना यातायात नियमों का का उल्लंघन माना जायेगा।

स्कूटर के अलावा दूसरे बाइक को भी लाइसेंस लेना जरूरी

बताया गया है कि स्कूटर के अलावा दूसरे बाइक को भी लाइसेंस लेना जरूरी है। RTA ने यह भी कहा है कि ई स्कूटर सिर्फ स्थानों पर चलाएं जहां उन्हें चलाने की अनुमति दी गई है। 16 वर्ष से कम उम्र के बच्चे को ई स्कूटर या किसी भी तरह की बाइक चलाने की अनुमति नहीं है। नियम के उल्लंघन पर वाहन को जब्त कर लिया जाएगा।

 

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।