मक्का में एंट्री के लिए परमिट की होगी जरूरत

सऊदी में अधिकारियों के द्वारा लोगों के लिए अलर्ट जारी किया गया है जिसमें कहा गया है कि मक्का में एंट्री के लिए अपने परमिट की जरूरत होगी। सऊदी Directorate of Public Security ने इस बात की जानकारी दी है कि 4 मई से हज के लिए नई गाइड लाईन जारी कर दी गई है। गाइडलाइन में कहा गया है कि अगर कोई व्यक्ति मक्का में एंट्री करना चाहता है तो उसके पास परमिट होना चाहिए।

हज प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए लिया गया है फैसला

हज प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए यह फैसला लिया गया है। इसके अलावा इस नियम का मकसद तीर्थ यात्रियों की सुरक्षा भी है। इस बात का ख्याल रखना होगा कि पर्याप्त परमिट वालों को ही मक्का में एंट्री की अनुमति दी जाएगी। मक्का में काम करने का परमिट के साथ Makkah ID, valid Umrah permit या हज परमिट होना चाहिए।

कहा गया है कि सुरक्षा कंट्रोल सेंटर पर परमिट की जांच की जाएगी और जिसके पास भी परमिट नहीं होगा उसे प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगी। उन्हें वापस लौटा दिया जाएगा।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>