फारस की खाड़ी (Persian Gulf) में काम करने वाले भारतीय नाविकों और जहाजों को लेकर भारत सरकार ने बड़ी राहत दी है। पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय के विशेष सचिव राजेश कुमार सिन्हा ने सोमवार 30 मार्च 2026 को जानकारी दी कि पिछले 24 घंटों में किसी भी अप्रिय घटना की रिपोर्ट नहीं मिली है। सरकार वहां मौजूद हर जहाज और क्रू मेंबर की सुरक्षा पर कड़ी नजर रख रही है और भारतीय नौसेना के युद्धपोत भी मदद के लिए तैनात हैं।

फारस की खाड़ी में अभी क्या है ताजा स्थिति?

सोमवार को हुई मंत्रालयों की संयुक्त बैठक में बताया गया कि इस समुद्री क्षेत्र में अभी भारत के 18 जहाज मौजूद हैं, जिनमें कुल 485 नाविक तैनात हैं। अच्छी खबर यह है कि पिछले एक दिन के भीतर 8 भारतीय नाविक सुरक्षित अपने घर वापस लौट आए हैं। शिपिंग महानिदेशालय और विदेश मंत्रालय लगातार भारतीय दूतावासों के संपर्क में हैं ताकि खाड़ी में मौजूद हमारे लोगों को किसी भी तरह की परेशानी न हो।

  • कुल 18 भारतीय जहाज और 485 नाविक अभी क्षेत्र में सुरक्षित हैं
  • पिछले 24 घंटों में 8 नाविकों की सुरक्षित स्वदेश वापसी हुई है
  • अब तक कुल 938 से ज्यादा भारतीय नाविकों को सुरक्षित वापस लाया जा चुका है
  • भारतीय नौसेना और समुद्री एजेंसियां लगातार जहाजों की निगरानी कर रही हैं

भारत आ रहे मालवाहक जहाजों का क्या है अपडेट?

गैस लेकर आ रहे दो बड़े जहाजों, BW TYR और BW ELM ने फारस की खाड़ी को सुरक्षित पार कर लिया है। इन दोनों जहाजों पर करीब 94,000 मीट्रिक टन कार्गो लदा हुआ है और ये भारत के रास्तें में हैं। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, देश के किसी भी बंदरगाह पर कामकाज में कोई रुकावट नहीं है और पोर्ट ऑपरेशंस सामान्य तरीके से चल रहे हैं।

जहाज का नाम पहुंचने की तारीख बंदरगाह का नाम
BW TYR 31 मार्च 2026 Mumbai
BW ELM 1 अप्रैल 2026 New Mangalore
Sushma Kumari

Shushma covers Stories Around Expats and Helpful Contents Related to Daily life of Public. She completed Mass Communication Degree From Makhan lal Chaturvedi College Bhopal and Has 3 years of Field Experience. Earlier She Worked with Jagran Media Patna Office and Now Working with GulfHindi.com