देश में रोजाना वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों के आधार पर पेट्रोल-डीजल के रेट रिवाइज होते हैं। आज सुबह 6 बजे देश की सरकारी तंल कंपनियों ने देश के सभी शहरों में इनके रेट को अपडेट किया है।

सरकारी तेल कंपनियों ने रविवार 21 जनवरी को पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी कर दी है। पेट्रोलियम कंपनियां प्रतिदिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी करती हैं। राजस्थान की बात करें तो आज सवाईमाधोपुर में पेट्रोल और डीजल सबसे सस्ता हुआ है। यहां पेट्रोल 75 पैसे सस्ता होकर 109.63 और डीजल 67 पैसे सस्ता होकर 94.74 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। राजधानी जयपुर में पेट्रोल और डीजल की कीमत क्रमशः 109.31 और 94.47 रूपए प्रति लीटर बिक रहा है। यहां कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया।

Praggya Singh sabal

Journalist from Noida. Covering Delhi, NCR and National Updates.