फिलीपींस सरकार ने विदेशों में काम करने वाले अपने नागरिकों के लिए एक नई सुविधा शुरू की है। अब फिलीपींस से बाहर काम करने वाले वर्कर्स को पारंपरिक कागजी OEC की जगह डिजिटल OFW पास का इस्तेमाल करना होगा। यह डिजिटल पास एक क्यूआर कोड के रूप में है, जिसे 1 अगस्त 2026 से मनीला के NAIA एयरपोर्ट पर काम करने वाली 24 अंतरराष्ट्रीय एयरलाइंस ने स्वीकार करना शुरू कर दिया है।

👉: Black Sea Attack: यूक्रेन के पास हमलों में 3 फिलीपीनी नाविकों की मौत, 15 घायल और एक लापता.

कामगारों को होगा सीधा फायदा

इस बदलाव का मकसद एयरपोर्ट पर कागजी काम को कम करना और यात्रा प्रक्रिया को आसान बनाना है। यूएई और अन्य खाड़ी देशों में जाने वाले प्रवासी कामगारों के लिए यह राहत की खबर है। अब तक eGovPH मोबाइल ऐप के जरिए 12.4 लाख से अधिक OFW पास बनाए जा चुके हैं। डिपार्टमेंट ऑफ माइग्रेंट वर्कर्स (DMW) के सचिव हंस लियो काकडैक ने बताया कि इस कदम का उद्देश्य नौकरशाही को खत्म करना और तकनीकी सुधार को बढ़ावा देना है।

कैसे काम करेगा यह नया पास

यह डिजिटल पास उन ‘बालिक-मंगागावा’ (वापस लौटने वाले) कामगारों के लिए है जिनकी नौकरी और अनुबंध अभी भी सक्रिय और सत्यापित हैं। यह पास 90 दिनों के लिए वैध होता है और इसे eGovPH ऐप के जरिए बिल्कुल मुफ्त में प्राप्त किया जा सकता है। याद रखें कि एयरपोर्ट पर चेक-इन के समय आपको अपना पासपोर्ट और डिजिटल OFW पास दिखाना होगा, जिसे एयरलाइंस कर्मचारी डीमडब्ल्यू (DMW) के सिस्टम से वेरीफाई करेंगे। यात्रा करने के लिए eTravel रजिस्ट्रेशन अभी भी अनिवार्य है, जिसे उड़ान से 72 घंटे के भीतर पूरा करना जरूरी है। इस पास के साथ कामगारों को फिलीपींस का ट्रैवल टैक्स और एयरपोर्ट टर्मिनल फीस भरने से भी छूट मिलती है।

Sushma Kumari

Shushma covers Stories Around Expats and Helpful Contents Related to Daily life of Public. She completed Mass Communication Degree From Makhan lal Chaturvedi College Bhopal and Has 3 years of Field Experience. Earlier She Worked with Jagran Media Patna Office and Now Working with GulfHindi.com