आदतों में सुधार कर बचा सकते हैं बैटरी लाइफ

ऐसा माना जाता है कि कुछ आदतों को अपनाकर आप आसानी से अपने फोन की बैटरी लाइफ बढ़ा सकते हैं। कहा गया है कि अगर आप अपना फोन 100 चार्ज होने के बाद भी चार्ज करते रहते हैं और उसे चार्ज से नहीं निकालते हैं तो यह आपके फोन के बैटरी लाइफ के लिए सही नहीं है।

अपनाएं यह ट्रिक

इसके साथ ही कई लोगों की आदत होती है कि वह सबसे पहले अपना फोन 2 या 3 पर्सेंट बैटरी होने तक चलाते रहते हैं, जब फोन पूरा बैठ जाता है तब चलाते हैं। यह भी एक गलत आदत है। यह दोनों ही आदत खराब है लेकिन लोग ऐसा ही करते हैं जिसके बाद उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है।

सलाह दी गई है कि अगर आप अपने फोन की बैटरी लाइफ अच्छी चाहते हैं तो बैटरी को 25-85 के बीच ही रखें। जब फोन कम से कम 25 फीसदी हो जाए तो उसे न चलाएं बल्कि चार्ज में लगादें। वहीं अगर बैटरी 85 फीसदी हो जाए तो इसके आगे फोन चार्ज न करें, तुरंत चार्ज से निकाल दें। बार बार फोन को चार्ज में न लगाएं।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।