अभी-अभी जानकारी के अनुसार पाकिस्तान की एयरलाइन कंपनी को मलेशियन अथॉरिटी के द्वारा आज शुक्रवार को PIA  के फ्लाइट को जप्त कर लिया गया है.  बोइंग विमान 777 मलेशिया में लैंड करते, जप्त कर लिया गया.

 मलेशिया में इस एयरलाइन कंपनी के ऊपर कोर्ट में एक मामला पेंडिंग था जिसमें कोर्ट ने तुरंत यह आदेश दिया कि इस एयरक्राफ्ट को जप्त किया जाए और आदेश होने के तुरंत बाद विषय जप्त कर लिया गया है.

 खबर लिखे जाने तक एयरलाइन के द्वारा आए हुए यात्रियों को दूसरे विमान के व्यवस्था  कर उन्हें उनके गंतव्य स्थल पहुंचाया जा रहा है.  और पाकिस्तान एयरलाइंस के प्रवक्ता ने कहा है कि मलेशिया के कोर्ट ने एकतरफा निर्णय लिया है.

 इस मामले पर डिप्लोमेटिक चैनल के जरिए हल निकालने की कोशिश की जा रही है,  और एयरलाइन की कंपनी ने कहा है कि यह अस्वीकार्य हैं और पाकिस्तान की सरकार जल्द ही इस पर एक्शन ले.

कंपनी ने यह जानकारी नहीं दिया है कि विमान को कहां जप्त करके रखा गया है लेकिन उसने स्पष्टीकरण करते हुए यह जरूर कहा है कि विमान जप्त होने के उपरांत यात्रियों को दूसरे विमानों के सामंजस्य के साथ उन्हें उनके गंतव्य स्थल तक पहुंचाया जा रहा है और डिप्लोमेटिक चैनल के जरिए इस मामले पर पाकिस्तान सरकार के तरफ से दबाव बनाया जा रहा है.

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।