तेजी से बदलती तकनीक के साथ बढ़ रही हैं फ्रॉड की घटनाएं

तेजी से बदलती तकनीक के साथ-साथ फ्रॉड की घटनाओं में भी तेजी से बढ़ोतरी देखने को मिली है। सोशल मीडिया पर की ऐसी खबरें होती हैं जो फ्रॉड होने के बावजूद भी तेजी से फैल जाती हैं। ऐसी खबरों पर लगाम लगाना जरूरी है क्योंकि इस तरह जनता तक गलत संदेश पहुंचाने का खतरा रहता है।

इसके साथ ही लोगों की भी जिम्मेदारी है कि वह इस बात का ख्याल रखें उनके पास खबरें सही हैं या नहीं। खबर की पुष्टि की किए बिना उसे आगे बढ़ा देना अच्छी बात नहीं है। इसीलिए लोगों को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि वह गलत खबर को आगे ना बढ़ाएं।

तेजी से फैल रही है यह खबर

बताते चलें की एक खबर तेजी से फैल रही है जिसमें Indian Oil Corporation की तरफ से सब्सिडी गिफ्ट देने की बात कही जा रही है। अगर आपके पास इस तरह की कोई खबर पहुंची हो तो उसकी सत्यता चेक कर लें।

वायरल हो रही इस खबर में कहा जा रहा है कि Indian Oil Corporation की तरफ से 6 हज़ार रुपए का Fuel Subsidy Gift जीतने का मौका है। PIBFactCheck ने अपनी जांच में इस खबर को गलत पाया है और लोगों को इसपर भरोसा न करने की सलाह दी है।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>