लोगों के द्वारा बढ़ रही हैं तेजी से घटनाएं

सोशल मीडिया के द्वारा नकली प्रचार प्रसार कर लोगों के साथ ठगी की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। एक बार फिर से इसी तरह की खबर फैल रही है जिसमें लोगों के साथ ठगी की कोशिश की जा रही है। तेजी से फैल रहे इस खबर में कहा गया है कि अगर कोई व्यक्ति महज कुछ रुपयों का भुगतान करता है तो उसे करोड़ों रुपए दिए जाएंगे।

दावा किया मिलेगा करोड़ों का ईनाम

इस बात की जानकारी दी गई है कि ₹12,500 का पेमेंट कर आप करोड़ों रुपए जीत सकते हैं। आपके पास ₹4 crores 62 lakhs जीतने का मौका है। इस मैसेज को आरबीआई के नाम से वायरल किया जा रहा है। कहा जा रहा है कि 12,500 का पेमेंट कर आप ₹4 crores 62 lakhs जीत सकते हैं।

PIBFactCheck ने अपनी जांच में इस खबर को झूठा पाया है। आरबीआई के द्वारा ऐसी कोई भी स्कीम नहीं चलाई जा रही है।