साइबर अपराधी हैं एक्टिव

साइबर अपराधी मासूम लोगों के साथ ठगी का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। अक्सर किसी न किसी में बहाने का इस्तेमाल कर लोगों के साथ ठगी की कोशिश की जाती है। लोगों को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि साइबर अपराधी एक्टिव है और लोगों को ठगने का मौका ढूंढते रहते हैं। खबरों पर बिना सत्यता की जांच किए भरोसा करना खतरनाक साबित हो सकता है।

सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही है यह खबर

सोशल मीडिया पर एक खबर तेजी से फैल रही है जिसमें लोगों को पैसे का लालच देकर लूटने की कोशिश की गई है। एक बार फिर से ऐसी खबर तेजी से वायरल हो रही है जिसमें लोगों को पैसे का लालच दिया जा रहा है।

इस बात की जानकारी दी गई है कि लोगों के पास India Post #G20Summit gifts जीतने का मौका है। इसकी मदद से लोग $1,000 का गिफ्ट प्राइज जीत सकते हैं।

 

फर्जी है यह खबर

PIBFactCheck ने अपनी जांच में इस खबर को फर्जी पाया है। भारतीय पोस्ट ऑफिस के द्वारा ऐसी कोई भी योजना नहीं चलाई जा रही है। किसी तरह की जानकारी के लिए हमेशा आधिकारिक सूत्रों का ही यकीन करें।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>