तेजी से फैल जाती हैं खबरें

सोशल मीडिया की मदद से खबरों को तेजी से फैलने में समय नहीं लगता है। यही हाल फेक न्यूज का भी है जो बेहद ही तेजी से फैल जाती हैं। अभी फिलहाल एक इसी तरह का मैसेज वायरल हो रहा है जिसमें कहा जा रहा है कि लोगों के व्हाट्सएप मैसेज पर सरकार की नजर है। सरकार लोगों की हरकतों पर नजर रख रही है और उन्हें तुरंत गिरफ्तार कर लिया जाएगा। ऐसे में लोग घबरा गए हैं कि क्या वाकई में उनके मैसेज पर सरकार की नज़र है।

क्या हो रहा है मैसेज में वायरल?

मैसेज में यह कहा जा रहा है कि तीन ब्लू टीक का मतलब है कि सरकार तक बात पहुंच गई है, दो ब्लू टीक और एक रेड टीक का मतलब सरकार ने आरोपी के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। एक ब्लू और दो लाल टीक का मतलब है कि सरकार डाटा खंगाल रही है। तीन रेड टीक का मतलब है कि सरकार ने आरोपी के खिलाफ जांच शुरू कर दी है और उसे तुरंत कोर्ट से बुलावा आ सकता है।

 

क्या है इस मैसेज की सच्चाई?

फैक्ट चेक में इस खबर को पूरी तरह से गलत पाया गया है। सबसे पहले लोगों को इस बात का ध्यान रखना होगा कि व्हाट्सएप पर किसी तरह का रेट टीक नहीं होता है। यह खबर पूरी तरह से ठीक है अगर कोई इसे आप तक पहुंच जाता है तो तुरंत इसकी सच्चाई बताएं और लोगों तक सच्ची खबर दें।