जहां से चला था वहीं वापस लौट आया विमान
अगर आपको कहीं जाना है और विमान में बड़े ही उत्साहित होकर यात्रा के लिए चल पड़ते हैं लेकिन यह क्या, कुछ घंटों बाद अगर विमान उसी स्थान पर लैंड हो जाए तो क्या हो। जापान में कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है जिसमें 335 यात्रियों को लेकर जिस एयरपोर्ट से प्रस्थान किया था वहीं वापस लौट आया। आइए जानते हैं कि ऐसा क्यों हुआ?
GulfHindi Email Newsletter.
क्या हुआ मामला?
दरअसल यह घटना जापान की है। फ्लाइट जेएल331 ने टोक्यो के हानेडा एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी और उसे फुकुओका हवाई अड्डे पर उतरना था। सभी यात्री अपने मंजिल तक पहुंचने के लिए काफी उत्साहित थे। लेकिन फिर अचानक कुछ ऐसा हुआ जिसकी कल्पना किसी ने नहीं की थी। विमान वापस वहीं लौट आई, जहां से उसने उड़ान भरी थी।
बताते चलें कि जहां फ्लाइट को लैंड करना था वहां खराब मौसम के कारण कर्फ्यू लगा दिया गया था। यहां लैंडिंग के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता इसलिए पायलट ने सोचा कि कहीं आस पास लैंड करें लेकिन वहां यात्रियों के लिए बस सेवा नहीं थी। आखिर में पायलट यात्रियों को वहीं ले चला जहां वहां से उन्होंने सफर शुरू किया था।