किसानों के लिए कई तरह की सेवाएं हैं शुरू

भारत में किसानों के लिए कई तरह की सुविधाएं दी जाती है। सरकार की तरफ से किसानों की बेहतरी के लिए कई तरह की स्कीम चलाई जा रही है जिसकी मदद से उन्हें आर्थिक सहायता दी जाती है। इन्हीं में से एक है PM Kisan योजना।

PM Kisan योजना के तहत ही किसानों के लिए PM Kisan mobile app की सेवा शुरू की जा रही है जिसकी मदद से वह छोटे छोटे बदलाव खुद ही अपने फोन पर आसानी से कर पाएंगे।

मोबाईल ऐप पर ही कर सकते हैं e-KYC की सेवा अपडेट

किसानों के लिए e-KYC अपडेट की सेवा अब आसान हो गई है। PM Kisan mobile app के जरिए ही ऑनलाइन e-KYC अपडेट किया जा सकता है। इस ऐप की मदद से किसान अपने ई kyc को फिंगरप्रिंट या ओटीपी के स्थान पर अपने फेस की मदद से अपडेट कर पाएंगे।

एग्रीकल्चर मंत्री Narendra Singh Tomar ने PM-Kisan mobile app के facial authentication function को अनावरण किया है। यानी कि किसानो को ई केवाईसी अपडेट करने में सहूलियत होगी और उन्हें साइबर कैफे नहीं जाना होगा। रिमोट एरिया का किसानों के लिए यह काफी उपयोगी है।

 

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>