(PM Kisan) की मदद से देश के किसानों को मदद दी जा रही है

पीएम क‍िसान सम्‍मान न‍िध‍ि योजना (PM Kisan) की मदद से देश के किसानों को मदद दी जा रही है। इस योजना का लाभ करोड़ों जरूरतमंद किसान उठा रहे हैं। इस योजना की मदद से जरूरतमंद लोगों को तो मदद पहुंची है लेकिन धांधली भी बढ़ गई है। किसानों को अब तक 12 क‍िस्‍त म‍िल चुकी हैं और वह 13वीं क‍िस्‍त का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच नई अपडेट सामने आ रही है।

13वीं क‍िस्‍त किसानों के खाते में 26 जनवरी से पहले जारी की जाएगी

बताते चलें कि पीएम क‍िसान सम्‍मान न‍िध‍ि योजना (PM Kisan) की 13वीं क‍िस्‍त किसानों के खाते में 26 जनवरी से पहले जारी की जाएगी। लेकिन छत्‍तीसगढ़ के क‍िसानों को उसमे परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसा इसलिए हैं क्योंकि इस जिले के अधिकतर किसानों ने भूलेख वेर‍िफ‍िकेशन और e-KYC नहीं कराया है। ऐसा हुआ तो अकाउंट में राशि नहीं भेजी जाएगी।

भूलेख वेर‍िफ‍िकेशन और e-KYC, योजना का लाभ उठाने के लिए जरूरी

जानकारी के लिए बता दें कि राज्य के 27,43,708 किसान इस योजना का लाभ उठा रहे हैं लेकिन यह किश्त केवल 19,75,340 किसानों को ही मिल सकेगी। भूलेख वेर‍िफ‍िकेशन और e-KYC नहीं होने के कारण इन्हें इन परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

 

 

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।